राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी का परसपुर में हुआ जोरदार स्वागत
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर में रविवार को दोपहर बाद भेंटवार्ता चाय पर चर्चा में पहुँचे पिछड़ा मोर्चा राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी का स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार सोनी ने बताया कि विशेष दौरे पर गोण्डा जिला में आए राज्यमंत्री जिला मुख्यालय के डाक बंगला के बाद परसपुर नगर के स्वर्णकार हाता पहुँचे। जहाँ पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत व भेंटवार्ता किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल रामकुमार सोनी, राकेश सिंह, अनिल सोनी, अनुज सिंह, अमरनाथ सोनी अंशू, मोहित पाण्डेय, अनुज यादव, मुन्ना जायसवाल, लल्लन कौशल, संतु कनौजिया, अनिल यादव समेत दर्जनों नागरिक शामिल रहे हैं।