शादी का झांसा देकर लड़की लेकर हुये लापता,तीन लोंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटैला निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे शादी करने की नीयत से विपक्षीगण उसकी पुत्री को  बहला फुसलाकर भगा ले गये। आरोप है कि उसकी पुत्री को भगाने में पूरा सहयोग निसार अहमद व दिलदार खां का रहा है।काफी खोजबीन किया गया पर कहीं पर भी पता नही चल सका।
       थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसी के गांव निवासी नसीर अहमद उर्फ कुन्ने,निसार अहमद,दिलदार खां के विरुद्ध विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस