हेराफेरी कर वाहन बेचने वाले दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजा जेल


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना इटियाथोक व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा चार पहिया वाहनों का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जनता से धोखाधड़ी करने वाले दो जालसाज अभियुक्तों ग्राम मोहम्मदपुर गढवार थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा निवासी अवनीश प्रताप सिंह पुत्र घनश्याम सिंह तथा  ग्राम रेवढा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच निवासी नेकराम यादव उर्फ लेखपाल यादव पुत्र त्रिवेणी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन चारपहिया वाहन व तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने प्रार्थीगण ओमप्रकाश तिवारी, जय प्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार दुबे से श्रीराम फाइनेंस कम्पनी व महाकाल कम्पनी का रिकवरी एजेण्ट बताकर किरायानामा एग्रीमेंट के तहत 03 अदद चार पहिया वाहन ली थी। जब प्रार्थीगणों द्वारा उक्त अभियुक्तगणों से किराया मांगा गया तो उन्होने प्रार्थीगणों को फर्जी बेचनामा दिखाकर गाली-गुप्ता देते हुए भगा दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में प्रार्थीगणों द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज व प्रभारी स्वाट संतोष कुमार सिंह की टीम ने सोमवार को उक्त दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।     
          प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज ने बताया कि अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान बताया गया कि हमलोग भोले भाले लोगों से धोखाधड़ी कर उनकी गाड़ी को किराये पर ज्यादा पैसों का लालच देकर एग्रीमेंट पर ले लेते हैं। गाड़ी लेकर अपनी गाड़ी बताकर मोटी रकम लेकर फर्जी बेचीनामा बनाकर दूसरे लोगो को बेच देते थे तथा गाड़ी का कागजात बाद में देने की बात करते थे तथा फिर अपना नम्बर चेंज कर देते थे यह कार्य हमलोग द्वारा कभी लखनऊ तो कभी बहराइच में रहकर किया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस