परिवार परामर्श केंद्र अधिकारियों के अथक प्रयास से चार परिवार हुये एक साथ रहने को राजी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

बहराइच।। जनपद बहराइच के पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत  वर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन के परिसर में परिवार परामर्श केन्द्र पर रविवार को काउंसलर फहीम किदवई, सर्वजीत सिंह, डी०पी०सिंह, अजय शर्मा, अनुराधा श्रीवास्तव, रंजना उपाध्याय व महिला थाना प्रभारी शीला यादव, उपनिरीक्षक इन्द्रसेन सिंह महिला आरक्षी निशा सिंह, राशि शुक्ला, निहारिका, किरन दुबे व अन्य परामर्शदाताओं की उपस्थिति में पारिवारिक मामलों में सुलाह-समझौते का प्रयास किया गया। 
      प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला थाना पर प्रत्येक रविवार को पारिवारिक विवादों की शिकायतों में परामर्शदाताओं के माध्यम से परिवारों को पुनः जोड़ने का सराहनीय कार्य निरन्तर किया जा रहा है। 
        इस बावत महिला थाना प्रभारी शीला यादव ने बताया कि उनके समक्ष काफी ऐसी शिकायत थाने पर एवं उच्च अधिकारियों से प्राप्त होती हैं, जिनमें पति-पत्नी में घरेलू कलह होनेे कारण मुकदमें शुरू हो जाते हैं, पति एवं अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साक्षी गृहस्थी में निवास को लेकर शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं परिवारों में विघटन न हो इस कारण से परामर्शदाताओं का सहयोग लेकर प्रत्येक रविवार को थाना परिसर में पक्षकारो के मध्य समझौता कराया जाता है। महिला थाना प्रभारी व उनकी टीम के अथक प्रयास से 04 परिवार को बिखरने से बचाया गया हैं व उनकी साथ-साथ में विदाई करायी गयी है। जिन पति-पत्नी की विदाई करायी गयी उनको भी अगले रविवार को कुशलक्षेम पूछने के लिए पुन: बुलाया गया है जिससे सुलह की स्थिति से अवगत करा सकें। इस तरह से सुलह कराने से परिवारों को बिखरने से बचाने के लिए किये जा रहे प्रयास का सराहनीय कार्य किया गया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस