कूड़ा ढुलाई करने वाले ई रिक्शा की बैटरी लेकर चोर हुये चंपत,प्रभारी ईओ ने दी तहरीर


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

चोरों ने मचाया आतंक,एक माह में कई चोरी,कुछ में दी गयी तहरीर,कुछ चुप ही रह गये लोग.......

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर पंचायत परसपुर कार्यशाला परिसर में खड़े कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी ई- रिक्शा की बैटरी अज्ञात चोर रात में खोल ले गये। शुक्रवार की सुबह कर्मियों को इसकी जानकारी होने पर सम्बंधित अधिकारी ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज खंगलवाया जा रहा है। चोरी प्रकरण की जाँच कराई जा रही है।

केस-1
आठ अगस्त की रात में ग्राम पंचायत चरहुंवा निवासी वीरेन्द्र सिंह नामक किसान का पानी मोटर चोर खोल ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। पीड़ित ने पुलिस को इसकी तहरीर दी है।

केस-2
ग्राम रघुनाथ पुरवा मधईपुर खांडेराय के रहने वाले अजय कुमार सिंह नामक किसान का विद्युत मोटर चोर खोल ले गए। गत जुलाई माह में धान फसल की सिंचाई में लगा किर्लोस्कर मोटर पम्पिंग सेट चलाकर भोजन के लिये घर आया। तभी उसका मोटर अज्ञात चोर खोल ले गये।

केस-3
गत जुलाई माह में ग्राम मोहना स्थित पंचायत भवन में कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर, सीपीयू, डेस्कटॉप, कैमरा, प्रिंटर मशीन, कैमरा टीवी सहित वीआईपी दो कुर्सी व अन्य सामान चोरी हो गया। ग्राम सचिवालय में कार्यरत पंचायत सहायक ने पुलिस को तहरीर दी।

केस-4
नगर पंचायत के वार्ड पाँच गड़रिया पुरवा के रहने वाले भीखम नामक युवक की मोटरसाइकिल जुलाई माह में सब्जी खरीदते समय मुख्य चौराहा से चोरी हो गयी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस