ईमानदारी की मिसाल,पड़ा मिला एक लाख बीस हजार रुपये महिला ने लौटाया
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत पटेल नगर निवासी एक महिला ने रास्ते मे पड़ा मिला पैसा वापस लौटकर ईमानदारी की मिशाल पेश की है।
इस बावत क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह ने बताया कि पटेल नगर निवासिनी शारदा देवी पत्नी राकेश कुमार चौरसिया एक लड़के के साथ कार्यालय में आकर बताया कि वह गुरुवार को दवा करवाने के पश्चात वापस लौट रही थी।रास्ते मे उसे एक पोटली पड़ी दिखाई दिया।जिसे उठाकर अपने घर ले जाकर खोलकर देखा तो उसमें एक लाख बीस हजार रुपये थे। आस पास को लोगों से जानकारी ली गयी पर किसका है कुछ पता नही चल सका।उक्त महिला ने रास्ते मे पड़ा मिला एक लाख बीस हजार रुपये क्षेत्राधिकारी नगर को दिया।जिसे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।तथा महिला की ईमानदारी देखते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।