सड़क हादसे में एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

कर्नेलगंज गोण्डा।। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 
           प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम धौरहरा अन्तर्गत बाबू पुरवा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम में उप निरीक्षक मिर्जावाहिद वेग, महिला उपनिरीक्षक विद्या सिंह, कांस्टेबल संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द राणा, महिला कांस्टेबल पारुल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस