मारपीट मामले में सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परसपुर, गोण्डा।। थाना क्षेत्र के ग्राम सकरौर डीहा के रहने वाले विपिन मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर रज्जन, राहुल, वंदना व सुमन ने अनायास मारपीट किया। वहीं ग्राम चोप पुरवा आटा के रहने वाले मोनू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अभद्रता, धमकी, मारपीट मामले में ग्राम अकोहरी के सौरभ सिंह, ऋषभ सिंह व आटा मर्याद पुरवा के आर्पित सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आटा जूनियर हाईस्कूल के समीप विपक्षियों ने धमकी देते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इस बाबत परसपुर थाना के थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय का कहना है कि पीड़ितों के तहरीर पर नामजद सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।