38वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत दी गयी विशेष जानकारी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नेलगंज में 38वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक व नेत्र परीक्षण अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेत्र संबंधी विभिन्न बीमारियों (मौसम जनित बीमारी , मोतियाबिंद समबलबाई, नासूर नाखून) एवं स्कूली बच्चे और बुजुर्गों के बीमारी व नजर दोष से बचने के लिए चश्मे की महत्व पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेत्रदान की परंपरा बनाने एवं लोगों को जागरूकता पर जोर दिया गया।नेत्र परीक्षण अधिकारी ए. के. गोस्वामी द्वारा "आँख है तो जहान है" तथा "किसी के जीवन में अंधेरा ना रह जाए" इस पर विशेष नेत्रदान संबंधी विषयों पर अपने विचारों को व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस