10 वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर हुई मौत


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

बहराइच।। जनपद बहराइच अन्तर्गत थाना क्षेत्र जरवलरोड के एक तालाब में मंदबुद्धि बालक की डूबकर मौत हो गयी।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र जरवलरोड के ग्राम पंचायत बंभौरा के मजरा बंगरे पुरवा निवासी रंगा का 10 वर्षीय पुत्र रंजीत सुबह से ही घर से लापता था।परिजन सुबह से आस पास व नात रिस्तेदार में रंजीत की तलाश कर रहे थे। रविवार दोपहर में रंजीत उर्फ राजा का शव जरवलरोड बाजार के एक तालाब में उतराता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 
      इस बावत प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि का था। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस