अलग अलग गांव में हुई मारपीट दस लोंगो पर केस दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के अलग अलग गांव में हुई मारपीट में दस लोंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
परसपुर क्षेत्र के सरदार पुरवा दुरौनी निवासी विमला ने रजनीकांत गौतम व अरविंद गौतम पर अनायास गाली गलौज देकर मूक्का थप्पड़ डण्डा से मारने का आरोप लगाया है।बचाने गये लड़के किशन को भी जान से मारने की धमकी देते हुये पिटाई कर दी।
वहीं दूसरे पक्ष की अर्चना ने आरोप लगाते हुए विमला, दुर्गेश गौतम, काशी व परेटा निवासी अमलेश के दामाद खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
शाहपुर निवासी अमरावती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसी के गांव निवासी रामदुलारे मौर्या, राकेश मौर्या, सल्लहु व अकबाल ने भिलोर के पेड़ के काटने के विवाद में गाली गलौज दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुये मूक्का थप्पड़ डण्डा से पिटाई कर दी।
इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि अलग अलग गाँव मे हुई मारपीट में प्राप्त तहरीर के आधार पर दस व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।