पुलिस अधीक्षक से पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की गुहार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। तहसील क्षेत्र तरबगंज अन्तर्गत थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम बरौली डीहा निवासी जयबुल पत्नी मकदूम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि गत 14 अगस्त को उसका पुत्र शमसाद टेंट का सामान देकर वापस घर आ रहा था। अभी वह मंदिर के समीप पहुंचा ही था की गांव के ही कुछ लोग लाठी, डंडा व तलवार से लैस होकर उसे रोककर जान लेवा हमला कर दिए। हल्ला गुहार पर वह अपनी पुत्री के साथ बचाने पहुंची तो सभी लोग मां बेटी को भी मारने लगे। हमले में उसका पुत्र शमसाद व उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां चोटिलों का इलाज चल रहा है।
इस बावत थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज से वार्ता करने का प्रयास किया गया, मगर उनका सीयूजी नंबर पहुंच से बाहर बता रहा था।