अवैध असलहा बनाने के उपकरणों सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को दिये गये है। जिसके क्रम में थाना कोतवाली मनकापुर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार मय हमराह पुलिस टीम व उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता मय स्वाट की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाशिल हुई है।
उक्त निर्देशक्रम में थाना कोतवाली मनकापुर व स्वाट की संयुक्त टीम क्षेत्र भ्रमण में रवाना होकर थाना क्षेत्र के पीलखाना तिराहे के पास मौजूद थी, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़कामऊ में निर्मल कोरी के मडहे में अवैध शस्त्र बनाने का कार्य चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर मोहल्ला रफीनगर निवासी  मो0 शब्बीर पुत्र मो0 जमी, शेखपुरवा निवासी सुबेदार शेख पुत्र सलीम , भवानी सिंह  पुरवा अशरफ पुर निवासी शिवम यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, बड़कामऊ निवासी विश्राम यादव बुद्धिराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 01 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग निर्मल कोरी के साथ मिलकर अपने भौतिक एवं आर्थिक लाभ हेतु अवैध तमंचा बनाने व बिक्री करने का काम किया करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली मनकापुर में मु0अ0सं0-484/23, धारा 3/5/8 आर्म्स एक्ट के तहत सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस