चोरी की दो बाईक व 25000 नगदी के साथ दो अभियुक्त चढा वजीरगंज पुलिस के हत्थे
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत वजीरगंज पुलिस ने चोरी की दो बाइक सहित पच्चीस हजार रुपये नकदी के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बावत थानाध्यक्ष वजीरगंज ने जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। उसी आदेश का अनुपालन करते हुये उपनिरीक्षक अनिरुद्ध यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी बीच मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि चोरी की दो बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के दो अभियुक्त कहीं जाने के फिराक में हैं। उक्त सूचना को संज्ञान में लेते हुये तत्काल मौके पर पहुंचकर दो चोरी की बाइक के साथ दोनो को अभियुक्तों ग्राम विरहमतपुर निवासी मोहम्मद आरिफ तथा वसीम उर्फ लप्पड को गिरफ्तार कर लिया गया। जामा तलासी पर वसीम के पास 25000 रुपए नकद बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि दोनो आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करके माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।