दबिश के दौरान बरामद हुई 55लीटर अवैध कच्ची शराब,दो कुन्तल लहन भी किया नष्ट
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र 2 की टीम, क्षेत्र 3 तथा क्षेत्र 4 की संयुक्त टीम द्वारा दालिपपुरवा, महुआडीह थाना मनकापुर, डुमरियाडीह थाना वजीरगंज और शाहपुर धनावा थाना परसपुर में दबिश दी गई।
उन्होंने बताया है कि दबिश के दौरान लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया, तथा मौके पर लगभग 200 किलो लहन नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 3 अभियोग पंजीकृत किया गया।