पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अलग अलग थानों से 25 वारंटी गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न माननीय न्यायालय से लम्बित गैर जमानतीय वारण्टी/वांछित अभियुक्तों को विशेष अभियान चला कर अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षो को कड़े निर्देश दिये गए है। 
         पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो ने थाना स्तर पर टीमों का गठन कर एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें जनपद के सभी थानों से कुल 25 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनका विवरण निम्न है-
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 02, इटियाथोक 03, धानेपुर 03, खोड़ारे 02,पुलिस ने 02, नवाबगंज 01, उमरीबेगमगंज 02, कोतवाली करनैलगंज 02, कटराबाजार पुलिस ने 06 व थाना कौड़िया पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 
इस तरह पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समय समय पर विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस