पंचमुखी महादेव मंदिर में लोंगो ने जलाभिषेक कर मांगी मिन्नतें
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। इटियाथोक बलरामपुर रोड पर जयप्रभा ग्राम स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक को लेकर शिव भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन व अनुष्ठान पूरे दिन चलता रहा। भोर पहर से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों में जलाभिषेक के लिए होड़ सी लग गई।स्थानीय लोगों सहित दूर दराज क्षेत्र से आए महिला व पुरुष श्रद्धाल द्वारा मंदिर परिसर व गर्भ गृह हर- हर महादेव, बम-बम भोले,नमः शिवाय के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो गया। मंदिर के मुख्य द्वार से महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं,भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, समी,भांग, धतूरा,पुष्प,माला के साथ जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की।महिलाओं ने व्रत रखकर पूजन अर्चन किया।
शिवमंदिर पुजारी यशोदा नंद शुक्ल ने बताया कि श्रद्धालुओं में अंतिम सोमवार होने से ज्यादा उत्साह रहा।हवन-पूजन व ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम शाम तक अनवरत् चलता रहा।सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मिन्नतें मांगी।