अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 02 कुन्तल लहन किया गया नष्ट

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा दिये गये निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम गुलरिहा कोतवाली देहात व मजरेठिया थाना कोतवाली नगर में श्रीमती वंदना केसरवानी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र (1) सदर गोण्डा द्वारा मय स्टाफ सहित दबिश दी गई। उक्त दबिश के दौरान की गई कार्यवाही में 25 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। 
          उन्होंने बताया है कि दबिश के दौरान एक अवैध भट्ठी एवम् दो कुन्तल लहन मौके पर नष्ट किया गया। वहीं आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दो अभियोग पंजीकृत किया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस