तालाब में डूबकर अधेड़ की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र खरगूपुर के एक गाँव मे शौंच के लिए गए अधेड़ व्यक्ति की तालाब में डूब कर मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम पंचायत हरचंदपुर के मजरा बनघुसरा गांव निवासी राम सुरेश पाण्डेय (55) रविवार की भोर घर से शौंच के लिए निकले थे। काफी समय के बाद घर वापस न आने पर स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से दक्षिण लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर तालाब के पास उनका लाठी व टॉर्च पाया गया। इसी के बाद ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में ढूंढा गया।जहां राम सुरेश पाण्डेय का मृत शव पाया गया।
इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।