दो बाइक समेत बाईकचोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो बाइक समेत बाईकचोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वाहन चोरी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को दिए गये हैं।
     उक्त निर्देशक्रम में थाना कोतवाली नगर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार शुक्ला मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अभियुक्त अहिरन मोहल्ला निवासी जावेद पुत्र जियाउद्दीन को काशीराम कालोनी से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 02 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर 16 अगस्त 2023 को छेदी पुरवा स्टेशन रोड से एक स्कूटी व जीवन दीप हाॅस्पिटल के पास से एक स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल चोरी की थी। अभियुक्त जावेद के साथी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बालसुधार केन्द्र भेजा गया है। वहीं अभियुक्त जावेद के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0-715/23, धारा 379,411 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कर बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस