खुद की रायफल से चली गोली,पीएसी सिपाही की मौत


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

हादसा या आत्महत्या यह है जाँच का विषय......

अयोध्या।। जनपद अयोध्या में डियूटी पर तैनात एक पीएएसी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सिद्धार्थनगर अन्तर्गत बांसी निवासी कुलदीप कुमार त्रिपाठी पीएसी की 25वीं बटालियन रायबरेली बी कंपनी में कार्यरत था। जोकि राम जन्म भूमि की सुरक्षा में वेद मंदिर (क्रॉसिंग वन) पर अपनी डियूटी कर रहा था।उसी दौरान यह आश्चर्यजनक घटना घटित हुई, सुबह तकरीबन सवा छः बजे खुद की राइफल से गोली चलने से सीधे गले में गोली लगी। गोली लगने के पश्चात घायलवस्था में आनन फानन में सिपाही को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया। जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जाँच का विषय यह है कि यह हादसा है या फिर आत्महत्या।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस