अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की हुई दर्दनाक मौत,
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के सीबीएन मार्ग पर सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता राकेश कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसका बेटा विशाल सिंह सूरत से अपने घर आ रहा था तभी जरौली के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे उसकी मृत्यु हो गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचायत नामा की विधिक कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन केसुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।