सीएचसी पंडरीकृपाल में आयोजित हुआ कन्या जन्मोत्सव

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

समाज का आधार स्तम्भ हैं लड़कियां.......डॉ0 पूजा जायसवाल

गोण्डा।। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरीकृपाल में महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ0 पूजा जायसवाल ने केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि लड़कियाँ समाज का आधार स्तम्भ होती हैं। एक छोटी बच्ची, एक बहुत अच्छी बेटी, बहन, पत्नी, माँ, और भविष्य में और भी अच्छे रिश्तों का आधार बन सकती है। हमें उनकी देखभाल करनी चाहिए, यदि जन्म लेने के बाद उसकी देखभाल नहीं करेंगे। तब हम कैसे भविष्य में एक बेटी, बहन, पत्नी या माँ को प्राप्त कर सकेंगे। महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह ने सीएचसी में जन्म लेने वाली बच्चियों की माताओं व परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बच्चियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुनहरे भविष्य की आशा व्यक्त की।
            उन्होंने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि बच्चियों की देखभाल कर उन्हे शिक्षित बनाएं। उन्होने बताया कि यह आयोजन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किया गया है। परामर्शदाता जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी के निर्देशन में चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन्म लेने वाली 20 बच्चियों को हिमालया बेबी व कपड़ा वितरित किया गया।    
              कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के पम्पलेट भी वितरित किये गये। इस दौरान एमओ डॉ0 संध्या सिंह, संजय शुक्ला, आउटरीच वर्कर सिद्धनाथ पाठक, रवि सिंह, राजेश कुमार, मो0 राजा, ओम नरायन गुप्ता, डीके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस