नागपंचमी त्यौहार के मद्देनजर थानाध्यक्ष समेत चौकी इंचार्ज ने किया पैदल गस्त

पसका बाजार में पैदल गस्त करते थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पसका बाजार में पुलिस फोर्स ने पैदल गस्त किया।बताते चलें कि थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस चौकी पसका बाजार के प्रभारी सोमप्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ पसका बाजार में पैदल गस्त किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रशासन का सहयोग देने की आमजनमानस से अपील किया।
 थानाध्यक्ष ने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन पर वाहन चालकों से अपने वाहनों को सुनिश्चित जगह पर खड़ा करने की हिदायत देते हुये कहा कि वाहनों को ऐसी जगह पर कदापि न खड़ा करें जहाँ पर लोंगो के आवागमन में परेशानियां उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी हो तो कानून की मदद लें स्वयं कानून को हाथ मे न् लें। प्रशासन आप सभी के सहयोग के लिये सदैव तत्पर है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस