डोर टू डोर तथा स्कूलों में वितरित की गई फाइलेरिया की दवा


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चलाये गये ‘सर्वजन दवा सेवन’ अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया। उक्त अभियान का सोमवार को समापन हो गया, लेकिन जो परिवार किन्हीं कारणों से दवा के सेवन से वंचित रह गए हैं या जिन्होंने इंकार करते हुए अभी तक फाइलेरिया रोधी दवा नहीं खाई है, उनके लिए मॉप अप राउंड चलाया जा रहा है। मॉप अप राउंड मंगलवार से शुरू होगा और दो सितंबर तक चलेगा।
 यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ0 रश्मि वर्मा ने दीl सीएमओ ने कहा कि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है l बचाव ही इस बीमारी से सुरक्षित रहने का एकमात्र उपाय है। इसलिए वर्ष में एक बार चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन जरूर करें l

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस