कृषि विज्ञान केन्द्र गोपालग्राम में आयोजित किसान मेले में दी गयी तमाम जानकारी


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के कृषि विज्ञान केन्द्र गोपालग्राम में कृषि सूचना तंत्र के अंतर्गत कृषक सुदृढ़ीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसका संचालन वैज्ञानिक संतकुमार त्रिपाठी ने किया। मेले मे विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गये।कर्नेलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश करते विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू

वहीं ग्राम खजूरी निधि के किसान ओमप्रकाश पाण्डेय ने सतत एवं टिकाऊ खेती  तथा चरहुँआ निवासी रविशंकर सिंह पवन ने रेशम कीट पालन,कृषक उत्पादक संगठन,भेड़ व बकरी पालन पर व्यापक जानकारी दिया। तरबगंज निवासी शिवकुमार मौर्य द्वारा आयुर्वेदिक कृषि के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा की गई।वैज्ञानिक हरपाल सिंह ने समसामयिक कृषि के क्रियाकलापों व सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय मे चल रही कृषि विकास की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इसी क्रम में वन क्षेत्राधिकारी राम चन्दर सिंह द्वारा वन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के बारे में प्रकाश डाला गया।
         कार्यक्रम में उपस्थित किसान बन्धु

     उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग परसपुर के विपुल सिंह,श्रीराम राजवंशी,रोहित सिंह, श्रीकान्त तिवारी व निर्भय तथा विजय शुक्ला, शिवाकान्त सिंह,बबलू,चन्द्रहास सिंह, परमेश्वर शुक्ला,राजेश्वर सिंह, कृष्णकुमार, राजेश,ग्राम प्रधान खरगूपुर उमेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में किसान बन्धु मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस