सांड से टकराया बाइकसवार, हुआ चोटिल,जिला अस्पताल रेफर


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।।
जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र छपिया बभनान मार्ग पर बखरौली निवासी एक युवक की बाइक बृहस्पतिवार देर शाम सांड से टकरा गयी।जिससे बाइकसवार सुरेन्द्र के पेट मे सांड की सींघ लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए।वही सांड की भी मौके पर मृत्यु हो गई। स्थानीयजनो व राहगीरों ने चोटिल सुरेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया जहां पर हालत गंभीर होने की वजह से मौजूद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।परिजनों के मुताबिक घायल सुरेंद्र छपिया अपने होटल की दुकान से माड़ा बाजार जा रहे थे कि अचानक पतिज़िया बुजुर्ग गांव के पास साड़ से हुई भिडंत में गम्भीर रूप से घायल हो गए।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस