युवती के परिजनों ने क्यों कर डाला इतना बड़ा काम,रहस्य जानकर आप भी चौंक जाएंगे


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत एक गांव में परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद युवती के पिता और भाई ने युवक की गला कसकर हत्या कर दी। वहीं बेटी को भी मारकर दफना दिया।
        प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात धानेपुर के मेहनौन गांव में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद युवती के घरवालों ने युवक के शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया। आनन-फानन युवती के शव को अयोध्या सरयू घाट पर ले जाकर सोमवार की सुबह बालू के टीले में दबाकर दफन कर दिया। 
      मृतक युवक के परिजनों ने थाने में शिकायत की थी कि रविवार की शाम को निकला युवक घर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुये गहनता से तफ्तीश करने में जुट गई।जिससे शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा हो सका। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
         फाइल फोटो मृतक सतीश कुमार चौरसिया

        सोमवार की शाम को युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने युवती के पिता कृपाराम चौरसिया व भाई राघवराम चौरसिया से जानकारी हुई कि युवक सतीश कुमार चौरसिया (20) की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। शव गांव से डेढ़ किमी दूर पर गन्ने के खेत में फेंका है। वहां से पुलिस ने चारपाई व हत्या के लिए प्रयुक्त रस्सी सहित शव बरामद किया। इसके बाद युवती आरती चौरसिया (19) का शव अयोध्या में बालू के नीचे दबाए जाने की बात सामने आई। 
गन्ने के खेत से शव के साथ चारपाई व रस्सी हुई बरामद

              पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि युवक के पिता बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिया ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। प्रारंभिक जांच में युवक की गुमशुदगी के साथ ही युवती की मृत्यु और अचानक अंतिम संस्कार किये जाने का सुराग लगा। गहनता से तफ्तीश करने पर दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। युवती के पिता व भाई को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने जुर्म का इकबाल कर लिया। उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल, चारपाई और गन्ने के खेत से सतीश का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं युवती के शव की बरामदगी के लिए धानेपुर पुलिस अयोध्या रवाना हो गयी है।

      धानेपुर के थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मृत युवक की मां प्रभावती चौरसिया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की शव बरामदगी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम अयोध्या स्थित सरयू घाट से युवती के शव को निकालने का प्रयास कर रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस