दहेज हत्यारोपी आखिरकार चढ़ ही गया पुलिस के हत्थे

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को दिए गये है।
       उक्त निर्देश का अनुपालन करते हुये थाना खरगूपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आज रविवार को दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त ग्राम भुड़कुड़ी निवासी पिंकू तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर  बौनापुर निवासी विजय कुमार दुबे की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना खरगूपुर में मु0अ0सं0-84/23, धारा 498ए,302 भादवि 3/4 डी0पी0 ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय चालान कर दिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस