कर्नेलगंज विधायक अजय सिंह ने राजस्थान में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

भाजपा सदस्यता अभियान राजस्थान में पहुँचे विधायक अजय सिंह

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कर्नेलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय कुमार सिंह ने राजस्थान दौरे के दौरान भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत गाँव गाँव मे पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ द्वारा शिविर लगाकर आमजन को सदस्यता ग्रहण कराने का काम किया जा रहा है। उक्त सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कर्नेलगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित जनहित की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये ज्यादा से ज्यादा लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील किया। वही भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये और अधिक परिश्रम करने की अपील करते हुये कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के अभिन्न अंग है,आप सभी के अथक प्रयास एवं संघर्ष का ही पर्याय है जोकि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निखर कर आई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस