आगामी 28 अगस्त को आयोजित होगा किसान मेला,
आगामी 28 अगस्त को आयोजित होगा किसान मेला
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा के विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम पर 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार को भव्य किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। सहायक विकास खण्ड अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान ने जानकारी देते हुये आम जनमानस से अपील करते हुये कहा कि उक्त आयोजित मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान बंधुओ की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। उक्त मेले में जिला के तमाम अधिकारी द्वारा खेती सम्बन्धी तमाम जानकारी व सुझाव साझा की जाएगी।