आरोग्य मेले में मरीजों का लगा रहा तांता,की गई विभिन्न प्रकार की जाँच


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

चारों पीएचसी पर 193 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई......


गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकासखंड इटियाथोक के सदाशिव, जानकीनगर, बाबागंज व तकिया मनोहरजोत पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श समेत अन्य कई जांच की सुविधा मुहैया कराई गई। इसी क्रम में सदाशिव पीएचसी पर 70 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।सभी को संचारी रोगों की जानकारी देकर बचाव के उपाय बताए गए।डॉ0 पूनम गुप्ता, डॉक्टर स्मृति श्रीवास्तव, फूलचंद, शालिनी, महेश पांडे, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। 
       जाँच के लिये ब्लेड सेम्पल लेते स्वास्थ्य कर्मी

 वहीं सीएचसी अधीक्षक इटियाथोक डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में फैली आंख की बीमारी की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर बचाव के टिप्स दिए गए।इसके अलावा त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही।मरीजों में बीमारियों का पता लगाने के उद्देश्य से ब्लड सैम्पल भी लिए गए और उनकी जांच हुई।जांच के उपरांत दवाइयां भी वितरित की गई।वहीं आरसीएच ऑपरेटर गुंजन सिंह ने बताया,कि चारों पीएचसी पर कुल 193 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गई।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस