धोखाधड़ी करके जेवर लेकर भागने वाले दो लोंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। कोतवाली नगर में हरिपाल सिंह पुत्र देव नारायण सिंह निवासी आवास विकास कालोनी ने सूचना दी कि  शिवानन्द सोनी मेरे ज्वेलर्स के साथ सोने व चांदी के सामान का क्रय विक्रय किया करते थे। शिवानन्द सोनी धोखाधड़ी कर मेरे गुंजन ज्वेलर्स व निम्न ज्वेलर्स (प्रकाश ज्वेलर्स, शत्रोहन ज्वेलर्स, माॅ वैष्णो ज्वेलर्स, शुभम ज्वेलर्स, कृष्णा ज्वेलर्स) आदि के साथ कुल 10,040,00 रूपयों, 4 किलो ग्राम चांदी व 484.5038 ग्राम सोने के जेवरात लेकर फरार हो गये। जिस का मुकदमा दर्ज किया गया।थाना कोतवाली  नगर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सोनू उर्फ शिवानन्द सोनी पुत्र भगवती निवासी बदवलिया पड़री  कृपाल कोतवाली देहात सहयोगी सुरेन्द्र सोनी पुत्र इर्श्वरचन्द्र  निवासी मुजेहना धानेपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 218 ग्राम पीली धातु, 762 ग्राम सफेद धातु के जेवर व 1,55200 रूपयें बरामद किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय ,उपनिरीक्षक प्रतीक पाण्डेय एवं सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस