निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों में एक्सईएएन निर्माण खंड बलरामपुर का वेतन रोकने का दिया निर्देश

    निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करती डीएम

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के सभी ब्लॉको का निरीक्षण करते समय मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में मैनपावर बढ़ाकर कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिये। 
साथ ही जिलाधिकारी ने एक्सईएएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड बलरामपुर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।  वहीं डॉक्टर कुलदीप सिंह को निर्देश दिए हैं कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन करते हुए जल्द से जल्द तैयार कराना सुनिश्चित करें।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस