मारपीट में घायल हुई महिला ग्राम प्रधान की मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत,


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार.........

मुजेहना गोन्डा।। विगत 31 अगस्त को दो मुस्लिम बिरादरी के पाटीदारों में खूंटा गाडने को लेकर विवाद हुआ था।उक्त विवाद में समझौता कराने पहुंचे प्रधान पति के मेवालाल वर्मा के साथ उनकी पत्नी व महिला प्रधान कृष्णावती भी रही थी मौजूद,फिर मारपीट शुरू हुई।जिसमें महिला प्रधान को गंभीर चोटे आई थी। जिनका लख़नऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था इलाज के दौरान केजीएमयू हॉस्पिटल में बीती रात महिला ग्राम प्रधान कृष्णावती उम्र 43 वर्ष की मौत हो गई। जिसकी 28 दिन  पहले धानेपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज किया था।
 आज मृतक महिला ग्राम प्रधान का का शव उसके गांव सीरबनकट जैसे ही पहुंचा रोते बिलखते परिजनों ने मारपीट कर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा महिला ग्राम प्रधान के पति मेवालाल वर्मा ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की तहरीर दी है, मामले को गंभीरता से लेते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था व धानेपुर पुलिस की उपस्थिति में महिला ग्राम प्रधान कृष्णावती का अंतिम संस्कार कराया गया।
        इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक महिला ग्राम प्रधान के पति मेंवालाल वर्मा ने पूर्व में पांच लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था और आज दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में पांच लोगों का नाम और बढाकर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है जिसकी जांचकर कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस