रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अचानक एक छात्रा बेहोश हो गयी। जिससे विद्यालय में हड़कंप मच गया,लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर में सोमवार को पढ़ाई के दौरान ग्यारहवीं की एक छात्रा लक्ष्मी सिंह पुत्री राकेश सिंह निवासी मोहना एकाएक बेहोश हो गयी। जिसकी सूचना पूरे विद्यालय में जंगल मे आग की तरह फैल गयी।उक्त बालिका को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया।
इस बावत कॉलेज के प्रधानाचार्य दर्शन कुमार ने बताया कि यही छात्रा कुछ दिन पहले भी स्कूल में ही बेहोश हो गयी थी। जिसका सीएचसी में इलाज करवाया जा रहा है परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।