महिला कल्याण विभाग द्वारा सीएचसी हलधरमऊ में आयोजित हुआ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
बेटा बेटी एक समान इसलिए बेटा-बेटी में न करें भेदभाव......सीएचसी अधीक्षक डॉ0 अरून कुमार
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलधरमऊ में महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ0 अरून कुमार ने केक काटकर किया। सीएचसी अधीक्षक ने आप के सम्बोधन में कहा कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव न करें, बल्कि दोनो को समान रूप से शिक्षा प्रदान करते हुये उनका ख्याल रखें। संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा ने सभी को केक खिलाते हुये बच्चियों की माताओं व परिजनों को शुभकामनाएं तथा बधाई दिया।सभी से बच्चियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुनहरे भविष्य की कामना किया।इस दौरान जिला समन्वयक राजकुमार आर्य ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसके माध्यम से लोगों को भ्रूण हत्या व समाज की कुरीतियों को दूर करने आदि का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला कल्याण विभाग निरन्तर प्रयासरत है। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन्म लेने वाली 21 बच्चियों को हिमालया बेबी किट व कपड़ा सहित दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व अन्य योजनाओं के पम्पलेट भी वितरित किये गये।
इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद, बालकराम प्रजापति, काजोल गुप्ता, अनूप कुमार सिंह, अमरदीप सिंह, केपी सिंह, मो. हमजा तमाम महिलाएं व क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।