भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की बाइक व पिकप सहित दो लोग गिरफ्तार

       पुलिस की गिरफ्त में भैंस चोर,बाइक व पिकप वाहन

रिपोर्ट:- आर के  मिश्रा

 गोण्डा।। नगर क्षेत्र में भैस चोरी करने वाले गैंग के दो शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की  बाइक,पिकप व ऊँचासवसौ रुपये बरामद कर लिया है।  
         कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक प्रतीक पाण्डेय व अभिषेक पांडेय ने बताया कि अमित विश्वकर्मा उर्फ पंचू पुत्र श्याम लाल निवासी साहबगंज, मो0 समीर उर्फ लल्लन पुत्र रज्जब अली निवासी फैजाबाद रोड इमामबाड़ा महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाईकिल, एक पिकप व भैस चोरी से सम्बन्धित 4900 रू0 बरामद किया गया।दोनो साथ मे मिलकर गत 08 अप्रैल 2023 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले मो0 अनवर पुत्र नूर मोहम्मद की दो भैस, 21 अगस्त 2023 को मुकेश कुमार की मोटरसाइकिल तथा 23 अगस्त 2023 को त्रलोकी नाथ पुत्र राधिका प्रसाद की दो भैस चोरी किया था।वहीं 6 मई 2023 को थाना धानेपुर क्षेत्र के बालकराम पुत्र मेहीलाल की एक भैस को चोरी किया था। इनका अपना एक संगठित गिरोह था जोकि जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल व भैस चोरी करने का काम करते थे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस