पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाकर किया याद


       पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित                              कर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत परसपुर भाजपा मंडल के शक्तिकेन्दों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। परसपुर मंडल महामंत्री इतेंद्र सिंह गुड्डू ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष के निर्देश पर मंडल के शक्तिकेन्द्र बसन्तपुर ,दुरौनी,मलांव,राजापुर, मरचौर,खैरा,उतरौला,मिझौरा,चरहुवाँ व आटा पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के संथापक पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनायी गयी। 
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं0 दीनदयाल                              उपाध्याय की जयंती
मण्डल महामंत्री सहित उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुये उन्हें याद किया।वहीं महामंत्री प्रदीप तिवारी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत संघर्ष किया। आज भारतीय जनता पार्टी उनके सपने के साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
      इस अवसर पर मनमोहन सिंह,बृजेश सिंह,अजीत सिंह,राम सिंह,राजेश पाण्डेय,कुलदीप सिंह,विजय सिंह,धर्मराज सिंह,सत्य कुमार पाठक,राहुल सिंह व बूथ अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस