आगामी शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर पालिका परिषद कर्नेलगंज स्थित श्रीगुरुद्वारा साहिब में गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में आगामी 29 सितम्बर दिन शुक्रवार को एक विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।उक्त शिविर के बारे में भूपेन्द्र सिंह सलूजा एवं जोगिंदर सिंह जॉनी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करते हुये बताया कि इस शिविर में लखनऊ के मशहूर इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क आंखों में होने वाली सभी प्रकार की बीमारियों की जाँच की जाएगी।दवा गई जाएगी,साथ ही साथ आँखों मे मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित करते हुए उनका पंजीकरण कर निश्चित तिथि को अस्पताल के वाहन द्वारा इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल लखनऊ ले जाकर ऑपरेशन करने के पश्चात उन्हें श्री गुरुद्वारा साहिब कर्नेलगंज लाकर वापस छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह दस बजे से ही मरीजो के पंजीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।समय से पहुंचकर अपना पंजीकरण काउंटर पर अपना पंजीकरण करवा लें,ताकि कम समय मे ही आपका नेत्र परीक्षण किया जा सके।