एकाएक देररात्रि जब थाने पहुंचे एसपी,जाने क्या रहा थाने का हाल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। तेज तर्रार माने जाने वाले जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने देररात्रि में अचानक जिले के दो थानों पर पहुंचकर हकीकत परखी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देररात्रि में पुलिस अधीक्षक थाना मोतीगंज व थाना धानेपुर में एकाएक पहुंच गये।जहाँ सभी विवेचकों के साथ बातचीत करने के उपरांत अर्दली रूम का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचनाकर्ता को निर्देशित करते हुये कहा कि काफी समय से लंबित विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी करते हुये गुण-दोष के आधार पर शीघ्र ही मामले का निस्तारण करते हुये लंबित पड़े मामलों को खत्म करने का प्रयास करें।