अश्लील कमेन्ट करने वाले दो लोंगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना कटरा बाजार ग्राम हलधरमऊ निवासी शारिब खां की तहरीर पर पुलिस ने दो फेसबुक अकाउंट संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया है कि वह मेमोरियल इंटर कॉलेज का प्रबंधन है। बीते 26 अगस्त को रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय नकहा बसंत बालपुर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ था। जिसमें आफताब इंटर कॉलेज की छात्राएं शामिल हुई। और प्रोग्राम भी प्रस्तुत किया था।

जिसकी खबर समाचार पत्रों में फोटो सहित प्रकाशित हुई थी। उसी खबर पर जिलानी बाबू व तुहिन विश्वास ने अपने फेसबुक अकाउंट से अश्लील एवं भद्दे कमेंट किए हैं। जिससे छात्राओं के साथ उनके परिवार के लोग भयभीत होते हुए मानसिक रूप से सदमे मे हैं। 
इस बावत इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस