महिला हेल्प डेस्क वजीरगंज ने नाराज पति-पत्नी को एक साथ रहने को किया राजी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र वजीरगंज के ग्राम चंदापुर निवासी श्रीदेवी पत्नी रामचंदर कोरी ने महिला हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसकी शादी ग्राम चंदापुर निवासी रामचन्दर कोरी पुत्र पंचम कोरी के साथ तककरीबन् 7 वर्ष पूर्व हुई थी।उसका पति आए दिन मारपीट किया करते है जिससे आजिज होकर पीड़ता अब अपने पति के साथ रहना नही चाहती है।पत्नी की तहरीर पर महिला हेल्प डेस्क द्वारा जरिए दूरभाष विपक्षी पति से वार्ता कर थाने पर बुलाया गया। जहाँ महिला हेल्प डेस्क महिला कांस्टेबल वर्षा सिंह द्वारा पति व पत्नी को एक साथ बिठाकर समझाते हुये उनकी इच्छानुसार होने वाले विवाह विच्छेद से उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में भी अवगत कराया गया। जिससे प्रार्थिनी ने अपने पति को एक मौका देने की बात कहते हुए इस बात पर सुलह कर लिया कि पति अब पत्नी के साथ मारपीट नही करेगा तथा पत्नी को जीवन यापन की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराएगा। पति ने पत्नी से अपनी गलती की मांफी मांगते हुये पत्नी की बातो से सहमत होकर कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न नही होगी। पति पत्नी दोनो राजी खुशी जीवन यापन करेंगे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस