भीषण सड़क हादसा,ट्रक से टकराई प्राइवेट बस,दो की मौत दर्जनों जख्मी


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद बाराबंकी अन्तर्गत मसौली थानाक्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बिंदौरा चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे कई यात्रियों के घायल होने तथा दो लोंगो के मौत होने की सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
    सड़क हादसे में प्राईवेट बस के उड़े परखच्चे

           प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में बस में सवार करीब कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और दो लोंगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें एक मृतक की पहचान कंजेमऊ निवासी अवधराज शुक्ला के रूप में हुई है और दूसरे की शिनाख्त आलोक  शुक्ला बहराइच के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। 
पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। पुलिस के अनुसार तीन लोगो का इलाज नया गांव के अस्पताल में चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगो को इलाजहेतु लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस