अवैध अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर में शुक्रवार को चेयरमैन वासुदेव सिंह,उप जिलाधिकारी विशाल कुमार व प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अमित कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क पटरियों पर अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि गत दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत समस्त अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी नगर पंचायत द्वारा दी जा चुकी थी साथ ही साथ निरन्तर जरिये एनाउंसमेंट सभी को सूचित भी किया जा रहा है।लेकिन जिन लोंगो ने अतिक्रमण नही हटाया वहीं प्रशासन का बुलडोजर गरजा।
इस दौरान थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय मय पुलिस फ़ोर्स के उपस्थित में पटरियों के किनारे बने अबैध निर्माण व टीनशेड को हटाया गया।
उक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रमेश यादव,अखिलेन्द्र सिंह,सचिन सहित अन्य नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।