शिक्षामित्र की बैठक में लखनऊ महारैली में पहुंचने फूंका बिगुल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शिक्षामित्र संघ परसपुर की बैठक आहूत की गयी। बैठक का संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। उपस्थित शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुये ब्लॉक अध्यक्ष श्रीसिंह ने कहा कि आगामी 18 अक्टूबर को प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न में आयोजित लखनऊ महारैली में आप लोग अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर रैली को सफल बनायें।
वहीं अवधेश मिश्रा ने वार्षिक सदस्यता शुल्क के लिए समस्त न्याय पंचायत प्रभारियों से 05 अक्टूबर तक सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील किया। जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया।लखनऊ महारैली में प्रतिभाग करने के लिए वाहन व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेश तिवारी जी को दी गयी।उक्त बैठक का समापन राष्टगान के साथ किया गया।