नेहा शर्मा आईएएस (डीएम गोण्डा) के नाम से वाट्सएप चैनल की हुई शुरुआत

 
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

सीधे जनता से संवाद के लिए वाट्सएप चैनल का उपयोग करने वाली पहली जिलाधिकारी हैं .....नेहा शर्मा


 डीएम गोण्डा का वाट्सएप चैनल जारी, सीधे जुड़ सकेंगे जनपदवासी.....

गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अनोखी पहल के तहत उनके कार्यालय का एक वॉट्सऐप चैनल लॉन्च किया गया है। Neha Sharma IAS  (DM Gonda) के नाम से तैयार इस व्हाट्सएप चैनल के जरिए जनपदवासियों को जनपद से संबंधित हर जानकारी सीधे-सीधे मिलेगी। वह सीधे जिलाधिकारी नेहा शर्मा से संवाद स्थापित कर सकेंगे।
जिलाधिकारी गोण्डा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बुधवार को इसके संबंध में सूचना जारी की गई। इस पोस्ट में एक लिंक भी दिया गया है। जिसपर क्लिक करके आप इस वाट्सएप चैनल पर सीधे जुड़ सकते हैं।

*👌सीएम की राह पर डीएम.......

प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ आम नागरिकों से संवाद के लिए बीते दिनों अपने व्हाट्सएप चैनल की शुरुआत की थी। वह ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री थे। वहीं, मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन पर इस दिशा में पहल करने वाले पहली जिलाधिकारी नेहा शर्मा हैं। बता दें, मेटा (Meta) ने व्हाट्सएप पर नया फीचर WhatsApp Channel जोड़ है। कुछ ही दिनों पहले शुरू हुआ यह फीचर तेजी से जनता के बीच लोकप्रिय हो रहा है। धीरे-धीरे सिलेब्रटीज यहां पहुंच रहे हैं।

*👌डीएम कार्यालय की हर जानकारी आपके फोन पर........

डीएम गोण्डा द्वारा तैयार किए गए इस वाट्सएप चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी जुड़ सकता है। जिलाधिकारी कार्यालय से सीधे और त्वरित अपडेट प्राप्त करने के लिए इस व्हाट्सएप चैनल से लोग आसानी से जुड़ सकते हैं। डीएम की इस अनोखी पहल से आम लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। अब हर किसी को प्रदेश की हर योजना और डीएम कार्यालय की हर जानकारी फोन पर मिलेगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस