मेरी माटी मेरा देश के तहत गाँव गाँव जाकर घर घर से किया मिट्टी का संग्रह
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप "बमबम" की अगुवाई में राजापुर ,भौरीगंज,लोहंगपुर परसपुर आदि जगहों पर घर घर जाकर मिट्टी का संग्रह किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश के क्रम में प्रत्येक घर से मिट्टी का संकलन करके देश की राजधानी दिल्ली भेजा जाएगा।जहां पर कर्तव्य पथ पर बनने वाली अमृत वाटिका में जनपद से प्रत्येक गांव से इकट्ठा की गई मिट्टी का उपयोग शहीदों के लिए निर्मित अमृत वाटिका में किया जाएगा।
इस अवसर पर चेयरमैन वासुदेव सिंह,प्रदीप तिवारी,मनीष शुक्ला,राजेश पाण्डेय,राहुल सिंह,धर्मराज सिंह,कुलदीप सिंह,राम सिंह,बृजेश सिंह,अजीत सिंह,विनय शर्मा,राघवेंद्र ओझा,वीरेंद्र यादव,अनुज सिंह,वार्ड सभासद उदयभान उर्फ लल्लन सिंह,पारस गुप्ता,अर्जुन गुप्ता सतही तमाम लोग उपस्थित रहे।