नुकसान हुई फसल पर प्रशासन हुआ सख्त,मैजापुर चीनी मिल्स को देना ही पड़ा मुआवजा

फसल नुकसान का चेक किसान को देते एसडीएम व सीओ

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा के प्रयास से शिकायतकर्ता रामदेव पुत्र रामसूरत निवासी मंगुरही की शिकायत पर उपजिलाधिकारी विशाल कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल शर्मा की उपस्थिति में ग्राम पंचायत मगुरही में राजस्व टीम व पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराया गया। रामदेव ने शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया था कि मैजापुर मिल्स की गाटा संख्या 22 मि0 /0-100 हे0 तथा 228मि0/0-048 हे0 जमीन पर मक्का व गन्ने की फसल को मैजापुर चीनी मिल्स के कर्मचारियों द्वारा जोतवा दिया गया था।
मौके पर पहुंचकर किसानों से चर्चा करते एसडीएम तथा सीओ 

 शिकायतकर्ता  की प्रभावित फसल के मुआवजे के मूल्यांकन का डेढ़ गुना मुआवजा 30 हजार 375 रूपये मैजापुर चीनी मिल के कर्मचारियों से सहमति के आधार पर प्रशासन ने पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा दिलवाया। जिस पर ग्रामवासियों ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन के सख्ती की वजह से मिल कर्मचारियों को आखिरकार झुकना ही पड़ा,नहीं तो मिल कर्मचारियों द्वारा तरह तरह की धमकियां दी जा रही थी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस