पत्रकार की छः वर्षीय बेटी का हुआ असामयिक निधन,परिजनों में छाया मातम


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। परसपुर क्षेत्र के एक पत्रकार की छः वर्षीय पुत्री के अचानक निधन होने से पूरा परिवार सदमे में है।बताते चलें कि विकासखण्ड परसपुर के ग्राम पंचायत लोहंगपुर के मजरे पंडित पुरवा निवासी दैनिक स्वास्तिक सहारा समाचार पत्र के पत्रकार राजेश पाण्डेय की छः वर्षीय पुत्री शिवी पाण्डेय का बुधवार को फेफड़े में सिस्ट का ऑपरेशन किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पीडियाट्रिक सर्जन के विभागाध्यक्ष डॉ0 जे डी रावत की टीम के द्वारा किया गया। ऑपरेशन में बाद हालात गंभीर होने पर पीडियाट्रिक ट्रामा सेंटर में जीवन रक्षक यंत्र पर रखा गया।जहाँ गुरुवार की रात लगभग आठ बजे मासूम बच्ची जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुये अंतिम सांस लेकर इस नश्वररूपी संसार से विदा हो चली।वह होनहार बच्ची अपने पीछे सिर्फ अपनी यादें छोड़ गई। बच्ची के आकस्मिक मृत्यु पर माता पिता सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं उनके घर पर होनहार बालिका के अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में क्षेत्रियजनों की भीड़ लगी रही।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस